मराहिल अरबी का शब्द मरहला का बहुवचन है जिस के मायने मंज़िलें, पड़ाव, ठहरने की जगह या दर्ज़े हैं, निचे आप इस लफ्ज़ से लिखे गए शेर और मायने पढ़ सकते हैं
मराहिल
Marahil مَراحِل
(मंज़िलें, दर्जे, पड़ाव)
♦♦♦
इश्क़ के मराहिल में वो भी वक़्त आता है
आफ़तें बरसती हैं दिल सुकून पाता है
~ आमिर उस्मानी
Ishq ke Maraahil mein Wo bhii Waqt Aataa hai
Aafatein Barastii haiin Dil Sukoon Paataa hai
~Amir Usmani
عشق کے مراحل میں وہ بھی وقت آتا ہے
آفتیں برستی ہیں دل سکون پاتا ہے
عامر عثمانی ~
♦♦♦
दिलकशी थी उन्सियत थी या मोहब्बत या जुनून
सब मराहिल तुझ से जो मंसूब थे अच्छे लगे
~ आलोक यादव
Dilkashii thi Unsiyat thi Ya Mohabbat Ya Junuun
Sab Maraahil Tujh se jo Mansuub the Achchhe Lage
~ Alok Yadav
دل کشی تھی انسیت تھی یا محبت یا جنون
سب مراحل تجھ سے جو منسوب تھے اچھے لگے
آلوک یادو ~
♦♦♦